फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   last rites of father and innocent children performed who died in accident in Etah

एटा हादसा: एक साथ उठीं पिता और मासूम बच्चों की अर्थियां... बिलख पड़ा पूरा गांव, जिंदगी और मौत से जूझ रही पत्नी

Fri, 24 May 2024 02:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 May 2024 02:24 PM IST
सार

एटा में पिता और मासूम बच्चों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव बिलख पड़ा। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। 

विज्ञापन
last rites of father and innocent children performed who died in accident in Etah
अंतिम संस्कार में मौजूद ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार को एक साथ पिता और दो पुत्रों की अर्थियां उठीं तो पूरा गांव बिलख पड़ा। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। महावीर को छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। वहीं मासूम बच्चों को पास में ही दफना दिया गया। बीती शाम सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। जबकि महावीर की पत्नी नीरज की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका उपचार चल रहा है। उसे अभी तक इस बात की भनक भी नहीं है कि उसका संसार उजड़ चुका है।   

विज्ञापन

यह है पूरी घटना 

हादसा रिजोर थाना क्षेत्र के बाकलपुर के पास हुआ था। गुमानपुर गांव निवासी महावीर सिंह (35) अपने दो पुत्र पीयूष (7) और यश (5) के साथ ही पत्नी नीरज के साथ बाइक से ससुराल नगला रंजीत जसराना से वापस आ रहे थे। बृहस्पतिवार शाम वह बाकलपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन


इससे दोनों बाइकों पर सवार छह लोग दूर जा गिरे। राहगीरों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज लेकर आई। यहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने गुमानपुर निवासी महावीर सिंह, पीयूष व यश को मृत बता दिया था। जबकि दूसरी बाइक पर सवार जलेसर के महावीरगंज निवासी ललित को मृत घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज और राजा का चल रहा उपचार

वहीं घायल नीरज को आगरा रेफर किया गया है। फफोतू निवासी राजा का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी, कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार मेडिकल कॉलेज पहुंची और पीड़ितों से बातचीत की। क्षेत्राधिकारी सकीट संजय सिंह ने बताया दो बाइकों की भिड़ंत में चार की मौत हुई है, जबकि दो घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed