फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Laborer collided with car, driver dragged him for 1 km, died

Etah News: मजदूर की कार से टक्कर, चालक ने 1 किमी तक घसीटा, मौत

Fri, 15 Nov 2024 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 15 Nov 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
Laborer collided with car, driver dragged him for 1 km, died
आसपास के ध्यानार्थ
विज्ञापन


साथियों का इंतजार कर रहा था, वहीं अन्य सड़क हादसों में 3 घायल, दो रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड पर एक मजदूर साथियों का इंतजार करते समय कार की चपेट में आ गया। कार चालक ने कार रोकने की बजाय एक किलोमीटर तक उसको घसीटा। उपचार को ले जाते समय मजदूर की मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क हादसों में 3 लोग घायल हुए हैं। 2 की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
गांव बदरिया निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि छोटा भाई सुरेश (40) मजदूरी करके गुजारा करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम शहर से मजदूरी करके साइकिल से घर लौट रहा था। अन्य साथी पीछे रह गए तो गांव से पहले पेट्रोल पंप के पास खड़ा होकर इंतजार करने लगा। तभी अचानक से एक कार से उसकी टक्कर हो गई। चालक ने कार को रोका नहीं बल्कि बंपर में फंसे हुए मजदूर को लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटकर ले गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हिंदुस्तान लीवर के पास चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पीछे से आ रहे मजदूर के साथियों ने परिजन व पुलिस को सूचना दी और घायल सुरेश को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश ने आगरा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि इस प्रकार का मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलती है तो जांच कराते हुए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे दिखवाएंगे, जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना व कस्बा एका थाना रिजोर निवासी अमरपाल को रेलवे पुल के नीचे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके कारण वह घायल हो गया। शिव प्रताप निवासी पलिया थाना निधौली कलां नहर पुल के पास बाइक फिसलने से घायल हो गया। थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला नारायण नगर निवासी रोहित की बाइक आगरा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed