फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Labor Enforcement Department team closed the weekly market

Etah News: श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने कराई साप्ताहिक बाजार बंदी

Fri, 12 Jan 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 12 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Labor Enforcement Department team closed the weekly market
अवागढ़। श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम शुक्रवार को कस्बे में पहुंची। साप्ताहिक बाजारबंदी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर बाजार बंद कराए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बाजार बंदी के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है। लेकिन श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पिछले कई महीनों से कस्बे में न आने के कारण बंदी के दिन भी अधिकांश प्रतिष्ठान खुल रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। देखते ही तमाम व्यापारियों द्वारा प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए गए। टीम ने बारहद्वारी तथा एटा तिराहा पर खुले दो प्रतिष्ठानों के चालान काटे।

यादव नगर में भी प्रतिष्ठान खुले मिले। इस पर वहां के व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने कहा की यादव नगर का क्षेत्र ग्राम पंचायत अवागढ़ देहात के अंतर्गत आता है। इसलिए प्रतिष्ठान खोले गए हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि बाजार बंदी का नियम शहरी क्षेत्र के लिए है। ग्रामीण क्षेत्र इसके अंतर्गत नहीं आते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को बाजार बंदी का पालन कराने के लिए श्रम विभाग की टीम नगर में आएगी। पुलिस भी बाजारबंदी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed