{"_id":"57fa83904f1c1b675228e296","slug":"laah-samaan-lank-jari-gaee","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाह समान लंक जरि गई...,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाह समान लंक जरि गई...,
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
रामलीला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभूपार्क में रामलीला देखने को व्यापक जनसमूह उमड़ा पड़ा। रविवार को रामलीला में लंका दहन, अक्षय कुमार वध, राम-सुग्रीव मित्रता आदि लीलाओं का मंचन किया गया। लंका दहन होते ही पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व पुरोहित ओमप्रकाश पाठक ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान के स्वरूपों की आरती उतारकर लीला का शुभांरभ किया। इस दौरान प्रभु श्रीराम का माता सीता के वियोग में विलाप करना, जटायू का अंतिम संस्कार, श्रीराम-हनुमान मिलन, श्रीराम की सुग्रीव से मित्रता, माता सीता की खोज में हनुमान का अशोक वाटिका पहुंचना, हनुमान का अशोक वाटिका को तहस नहस करना, युद्ध में हनुमान द्वारा अक्षय कुमार का वध करना और हनुमान द्वारा लंका दहन आदि का मंचन किया गया। अध्यक्ष अमित बाबा, किशु वार्ष्णेय, विशाल मिश्रा, गोपाल मराठा, रोबिन साहू आदि मौजूद रहे। वहीं श्रीरामलीला देखने उमड़े जनसमूह को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए।