{"_id":"6697f85f38fd2ff7ba04ec41","slug":"kuldeep-was-murdered-by-strangulation-etah-news-c-163-1-eta1001-119911-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गला दबाकर की गई थी कुलदीप की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गला दबाकर की गई थी कुलदीप की हत्या
Wed, 17 Jul 2024 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह कस्बा के पास बाग के किनारे झाड़ियों में युवक का शव था। मृतक की चचेरे भाई ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण गला दबाना आया है।
गांव इब्राहिमपुर नगरिया निवासी जुगेंद्र सिंह ने बताया कि उसके ताऊ भजनलाल काफी समय पूर्व गांव में अपना मकान और जमीन बेचकर चले गए। वह इस समय गांव सलेमपुर थाना हसायन जिला हाथरस में रहते हैं। बढ़ैरी जिला मैनपुरी में 7 जुलाई को मामा अतर सिंह के बेटे अर्जुन की शादी हुई थी। जिसमें शामिल होने तहेरा भाई कुलदीप भी आया था। 11 जुलाई को कुलदीप अपने पैतृक गांव इब्राहिमपुर नगरिया में चाचा के यहां आया। घर परिवार के लोगों और दोस्तों से मुलाकात की। शाम 7 बजे के बाद से कहीं दिखाई नहीं दिया।
चाचा रामनाथ ने बताया कि उसकी खोजबीन की घर व रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 12 जुलाई को रिजोर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को कस्बा के पास खेत में बृजेश कुमार खेत की जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर चलाते समय एक जगह से बार-बार बदबू आ रही थी, बृजेश कुमार ने उतर कर देखा तो झाड़ी में युवक का शव दिखाई दिया। जानकारी मिलने पर हम लोग पहुंचे तो वह शव कुलदीप का ही था। उसके गले में बेल्ट का फंदा लगा हुआ था। जिससे साफ दिखाई दे रहा था कि उसकी हत्या की गई है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा भी पहुंचे थे। थाना प्रभारी अलका तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।