{"_id":"57dd85084f1c1bb220d4725e","slug":"kshama-maangakar-sajal-huee-aankhen","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमा मांगकर सजल हुई आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमा मांगकर सजल हुई आंखें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
क्षमावाणी पर्व,
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इस मौके पर सुबह अभिषेक पूजन के उपरांत सभी ने एक-दूसरे गले मिलकर बीते वर्ष में हुई गलतियाें की क्षमा मांगी। विकास जैन शास्त्री ने बताया कि क्षमा वीरों का आभूषण होता है। क्षमावाणी पर्व हमें बैर भाव मिटाकर प्रेम भाव से रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें कभी मित्र से क्षमा नहीं मांगनी चाहिए। हमें शत्रु से क्षमा मांगनी चाहिए।
दोपहर को जैन मेला पंडाल से भगवान पुष्पदंतनाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा जैन मेला पंडाल से शुरू होकर गोदाम चौकी, जीटी रोड, हाथी गेट, सुभाष मूर्ति, वली मोहम्मद चौराहा, महावीर पार्क, नन्नूमल चैराहा, पुलिया गर्वी होती हुई पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर पर पहुंचकर सपंन्न हुई। इस दौरान रथ पर प्रभु की सेवा में खवासी जितेंद्र जैन, सारथी कमल जैन, कुबेर मल्लू जैन और राजेश जैन, मनोज जैन, मणि जैन, प्रत्येंद्र जैन इंद्र के रूप में लगे हुए थे। वहीं मां जिनवाणी के रथ पर खवासी के रूप में अजय जैन और सारथी सुन्नेश जैन मौजूद थे। जगह-जगह श्रावकों ने रंगोली बनाकर और आरती कर रथयात्रा का स्वागत किया। रथयात्रा के बड़े जैन मंदिर पहुंचने पर भगवान का अभिषेक किया गया और शांतिधारा हुई। इस मौके पर प्रदीप गुड्डू, सुनील बांदा, राजेंद्र जैन, सर्वेश जैन, सुधीर जैन बैंक, मोहित जैन, दीपक जैन, अनुज जैन, अनिल जैन, गजेंद्र जैन, संजीव जैन, वीरेंद्र जैन, रवींद्र जैन, बबिता जैन प्रेरणा मौजूद रहे।
----------------
भजनों पर थिरके श्रद्धालु
जैन मेला पंडाल में शुक्रवार रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ौत से आई संतोष जैन एंड पार्टी के कलाकारों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदीप जैन गुड्डू, कमलेश जैन और मनोज जैन एडवोकेट ने किया। इस मौके पर चुनमुन झांकी मंडल के दिनेश चंद्र जैन, अरुण जैन, संजीव जैन, दिलीप जैन, विक्की जैन, विकास जैन बाबा, विवेक जैन मौजूद रहे।