फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Firing between two groups over a land dispute; video goes viral.

Etah News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, वीडियो वायरल

Tue, 25 Aug 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Firing between two groups over a land dispute; video goes viral.
फोटो- 27
विज्ञापन

सात मिनट छह सेकेंड का है वायरल वीडियो, एक पक्ष की तहरीर पर आठ के खिलाफ प्राथमिकी


संवाद न्यूज एजेंसी



एटा। फर्रुखाबाद सीमा के पास गांव नगला गंजी में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से सोमवार की शाम जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। घटना की सूचना पर नया गांव पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

नयगांव थाना क्षेत्र के नगला गंजी निवासी वीरसिंह की शिकायत पर पुलिस ने विमलेश, अखिलेश, शीलेश, केशव, संजीव, राजीव, सर्वेश और शिव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि यह लोग सोमवार की शाम घर में घुसकर आए और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर ओमकार सिंह व राहुल बचने आए तो आरोपियों ने उनको भी पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इसी घटना का करीब सात मिनट छह सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। इसमें रुक-रुककर फायरिंग होती दिखाई दे रही है। कुछ लोग हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की तलाश कर रही है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का पुराना विवाद है। 18 अगस्त को मुन्नी देवी की शिकायत पर सरकारी पटिया उखाड़ने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। राजस्व विभाग की टीम ने भूमि का चिह्नांकन करने के बाद 20 जून को पैमाइश कर पटिया लगाने की कार्रवाई की थी। इस मामले में राजीव, मंजू, ममता, केशव, संजीव, शिव सिंह, विमलेश, अखिलेश, शीलेश, सुजाता, सरोज और सर्वेश को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष जमीन की पैमाइश और कब्जे को लेकर अलग-अलग बातें बता रहे हैं। कोर्ट ने स्थगन आदेश दिया था, इसके बावजूद कब्जा करवाया गया। विमलेश का कहना है कि घटना के समय वह लोग एटा गए हुए थे और दूसरे पक्ष ने स्वयं पटिया उखाड़ दी। उपजिलाधिकारी अलीगंज डॉ. शशि शेखर ने बताया कि विवादित जमीन से जुड़े दोनों पक्षों को बुलाकर संबंधित पत्रावलियों की जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed