फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kisan mahapanchayat on 10 february

10 फरवरी को किसान महापंचायत की रणनीति तैयार

Sun, 07 Feb 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
kisan mahapanchayat on 10 february
महापंचायत को लेकर रणनीति बनाते अखिल संघर्षी ।संवाद - फोटो : ETAH
अखिल भारतीय किसान यूनियन की बैठक मुख्यालय स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई। बैठक में 10 फरवरी को कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसान महापंचायत के आयोजन का निर्णय लिया गया। महापंचायत में जनपद के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि देशव्यापी आंदोलन में सक्रिय भूमिका न निभाने वाले पदाधिकारियों को निष्क्रिय सूची में डाला जाएगा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार पदों पर आसीन किया जाएगा। साथ ही जो साथी दिल्ली आंदोलन में सहभागिता निभा रहे हैं वह वहीं लगातार रहेंगे और उनके स्थान पर 12 तारीख को नए कार्यकर्ता दिल्ली मोर्चे पर भेजे जाएंगे और वह अगले 15 दिन तक लगातार वहीं रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, अनिल सोलंकी, आशुतोष, विनय, अवनीश राजपूत, अभिषेक, देवव्रत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed