{"_id":"660e9c7967660ecbd7029247","slug":"kidnapping-accused-absconding-for-three-years-reaches-police-station-after-getting-injured-in-fight-etah-news-c-163-1-sagr1016-115031-2024-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: झगड़े की शिकायत करने आया था थाने, नाम बताया तो छूटे पुलिस के पसीने...डाल दिया हवालात में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: झगड़े की शिकायत करने आया था थाने, नाम बताया तो छूटे पुलिस के पसीने...डाल दिया हवालात में
Thu, 04 Apr 2024 07:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Apr 2024 07:47 PM IST
सार
गांव में हुए झगड़े की शिकायत लेकर एक युवक थाने पहुंचा था। उसने पुलिस को झगड़े की पूरी जानकारी दी। इसके बाद जब उसन अपना नाम, पिता का नाम और पता बताया तो पुलिस के पसीने छूट गए। उसे पकड़कर तुरंत ही हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन
जैथरा थाना और आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जो कुछ हुआ जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस कई दिनाें से वारंटियों की धरपकड़ लिए अभियान चला रही है। इसके बावजूद जैथरा थाना क्षेत्र में तीन साल से अपहरण का आरोपी और न्यायालय से वारंटी अभियुक्त फरार चल रहा था जो गांव में रह भी रहा था। झगड़ा होने पर बृहस्पतिवार को सूचना लेकर पुलिस चौकी पहुंचा। नाम सुन पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के धुमरी कस्बा निवासी देवा के विरुद्ध करीब तीन साल पहले लड़की को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत में हाजिर न होने पर उसके गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए। इसके बाद भी पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी। हैरत की बात यह है कि वह गांव में ही रह रहा था। बुधवार की शाम गांव में ही किसी से उसका झगड़ा हो गया और उन लोगों ने उसे पीट डाला। बृहस्पतिवार सुबह वह घायल अवस्था में धुमरी पुलिस चौकी पहुंचा और झगड़े की सूचना देकर विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
ये भी पढ़ें - यूपी: पिता मुख्तार की मौत के बाद जेल से बाहर आने के लिए बेचैन अब्बास, शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया

नाम सुनते ही पुलिस रह गई हैरान
जब पुलिस ने उसका नाम सुना तो अपने रिकॉर्ड खंगाले। जिस पर पता लगा कि वह वारंटी अभियुक्त है। इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया। सीएचसी पर ले जाकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। बाद में जेल भेज दिया गया।

खुद पहुंचा था थाने
जैथरा थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश पर वारंटियों की धड़-पकड़ के लिए अभियान चल रहा है। इसके तहत वारंटी देवा को पकड़ा गया है। वह खुद एक झगड़े की शिकायत करने थाने पहुंचा था। अभियान लगातार चलता रहेगा।
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव के दांव से भाजपा में बैचेनी, यादव नहीं.... गेम चेंजर साबित हो सकते हैं शाक्य वोटर