{"_id":"57fbdfbc4f1c1bd87528dd60","slug":"khaakee-paint-mein-najar-aaenge-aareses-kaaryakarta","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी पैंट में नजर आएंगे आरएसएस कार्यकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी पैंट में नजर आएंगे आरएसएस कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मंगलवार से खाकी नेकर की जगह खाकी पैंट पहनकर पथ संचलन में नजर आएंगे। मंगलवार को स्थापना दिवस पर संघ का गणवेश बदल जाएगा। साथ ही संघ के स्थापना दिवस के मौके पर पथ संचलन और शस्त्र पूजन का आयोजन होगा।
पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के गणवेश शर्ट और नेकर को बदलकर शर्ट-पैंट करने की घोषणा की थी। गणवेश में बदलाव मंगलवार को पथ संचलन में लागू होगा। जिला कार्यवाह ललित कुमार ने बताया कि संघ का गणवेश अब खाकी नेकर के स्थान पर पैंट होगा। मंगलवार को सभी स्वयंसेवक नए गणवेश में नजर आएंगे। शिकोहाबाद रोड स्थित वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय में शस्त्र पूजन और शाम को पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के करीब 200 से ज्यादा स्वयंसेवक स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
--------------
प्रशिक्षण वर्ग में बताया संघ का महत्व
वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय में चल रहे स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक प्रशिक्षण वर्ग में सोमवार को क्षेत्रीय अधिकारी कृष्ण चंद्र ने कार्यकर्ताओं को संघ की अवधारणा बताई। साथ ही उनको हिंदुत्व और देशहित के कार्यक्रमों के प्रति प्रेरित किया। स्वयंसेवकों को संघ के कार्यों को समाज तक लाने की विधि भी बताई। शिवशंकर वार्ष्णेय, सुभाष, मनोज, सुभाष वोरा, संजीव पांडेय, विजय पाठक, नगर कार्यवाह ग्रीश, नमन मौजूद रहे।