फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Key of one seized after irregularities were found

Etah News: अनियमितताएं मिलने पर एक की चाबी की जब्त

Tue, 16 Jul 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 16 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Key of one seized after irregularities were found
अलीगंज। उपजिला अधिकारी अलीगंज के निर्देशन में जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को सराय अगहत व बिथरा में संचालित जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण करने नायब तहसीलदार पहुंचे। उन्हें एक केंद्र पर अनियमितताएं मिलीं। इस पर केंद्र की चाबी जब्त करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


अलीगंज जनसेवा केंद्र का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे जनसेवा केंद्र पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा रहा था। मामले में एसडीएम प्रतीक त्रिपाठी पहले दिन खुद ही केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्रवाई की थी। केंद्रों की जांच पड़ताल का दौर तीसरे दिन जारी रहा। मंगलवार को एसडीएम के निर्देशन में नायब तहसीलदार अरविंद गौतम और बीडीओ गोपाल गोयल ने जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसमें बिथरा स्थित शिवा जनसेवा केंद्र पर कुछ अनियमितताएं पाई गईं। जिसको लेकर नायब तहसीलदार व बीडीओ गोपाल गोयल ने जनसेवा केंद्र पर ताला लगाते हुए चाबी जब्त कर ली। जनसेवा केंद्रों पर चल रही कार्रवाई से केंद्र संचालकों में अफरा तफरी का माहौल है। बीडीओ गोपाल गोयल ने बताया कि अनियमितताएं पाए जाने पर शिवा जनसेवा केंद्र को ताला लगाकर चाबी जब्त की गई है जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed