{"_id":"6467b38d153237044903df46","slug":"kasturbas-teachers-reached-the-shelter-of-the-high-court-etah-news-c-25-1-162866-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे कस्तूरबा के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे कस्तूरबा के शिक्षक
Fri, 19 May 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 19 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों से पुरुष शिक्षकों को हटाने का सरकार ने आदेश दिया था। पुरुष शिक्षक हाईकोर्ट चले गए हैं। दायर याचिका में कोर्ट के प्रारंभिक आदेश की प्रति बीएसए को सौंपी है। शिक्षकों का कहना है कि कोर्ट ने रोक लगा दी है।बीते दिनों शासन से आदेश जारी हुआ था कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कार्यरत संविदा कर्मी पुरुष शिक्षकों का नवीनीकरण न किया जाए। आदेश आने के बाद जिले में संचालित विद्यालयों में तैनात पुरुष शिक्षकों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। शिक्षकों द्वारा जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजे गए थे।
शिक्षकों का कहना था कि लंबे समय से वह यहां कार्य कर रहे है। ऐसे में उनका नवीनीकरण न कर उनके साथ गलत किया जा रहा है। मामले में नवीनीकरण पर रोक लगाए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट डाली गई। जिले में विरोध कर रहे शिक्षक विनोद कुमार व लेखाकार नीरज ने बताया हाईकोर्ट ने मामले में रोक लगाई है। इस आदेश की एक प्रति बीएसए संजय कुमार को दे दी गई है। जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के डीसी बागीश विक्रम ने बताया अभी ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है।