{"_id":"63fba07b129978a61d051904","slug":"kasganj-became-the-champion-in-the-regional-childrens-sports-competition-etah-news-c-25-1-74175-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कासगंज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कासगंज बना चैंपियन
Sun, 26 Feb 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, दौड़, खो-खो, लंबी कूद आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर समापन किया गया। इस दौरान कासगंज चैंपियन और एटा उपविजेता रहा।
शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में रविवार को मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में एटा और अलीगढ़ के बीच कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। इसमें एटा की टीम विजेता रही। बालक वर्ग में हाथरस की टीम विजेता व कासगंज की उपविजेता रही। वहीं बालक वर्ग जूनियर में लंबी कूद का आयोजन किया गया। जिसमें कासगंज की टीम विजेता रही। खो-खो प्राथमिक बालिका वर्ग और लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ की टीम विजेता रही।
वहीं दो दिन के अंदर हुए खेलों में सबसे अधिक अंक कासगंज की टीमों ने हासिल किए। 182 अंक हासिल कर चैंपियन रही। वहीं एटा की टीमों ने 147 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। अलीगढ़ ने 113 और हाथरस ने 44 अंक हासिल किए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक भारतवीर, राजीव यादव, मनीष दुबे, अनिल शर्मा, अमित कुमार, मोनिका सिंह आदि लोग मौजूद रहे।