फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Joy at the Shiksha Mitra Samman ceremony, faces lit up with joy at the increased honorarium

Etah News: शिक्षा मित्र सम्मान समारोह में उल्लास, बढ़े मानदेय पर खिले चेहरे

Tue, 05 May 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Joy at the Shiksha Mitra Samman ceremony, faces lit up with joy at the increased honorarium
मुख्यंत्री व बेसिक ​शिक्षा​ मंत्री का संबोधन सुनते ​शिक्षामित्र। स्रोत सूचना विभाग
एटा। बेहतर शिक्षा-उन्नत भविष्य की परिकल्पना को साकार करने के संकल्प के साथ मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कलां में शिक्षामित्र सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मित्रों के चेहरे बढ़े हुए मानदेय 18 हजार रुपये की घोषणा से खिले नजर आए।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित शिक्षा मित्रों एवं अधिकारियों ने देखा। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि माता-पिता के बाद प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर शिक्षा मित्र ही बच्चों के दूसरे गुरु हैं। डायट प्राचार्य व प्रभारी उप शिक्षा निदेशक के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने भी शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के लिए बधाई दी। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला समन्वयक संजय मिश्रा, संजय यादव, अविनाश शुक्ला, राम लखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
समारोह में प्रतीकात्मक चेक पाने वालों में मोहनलाल, मधु सिंह चौहान, शशि शर्मा, विनीत तिवारी, वीना वर्मा, बबीता राजपूत, सरला समेत अन्य शिक्षा मित्र शामिल रहे। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए एसआरजी विपिन शाक्य, प्रीति गौड़, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बिम्बिसार बौद्ध, शौर्य मिश्रा, ओमवीर सिंह, अनुपमा द्विवेदी, स्पेशल एजुकेटर रंजना शर्मा, प्रशांत पांडे, निधि मिश्रा, शांति शाक्य, राजेश कुमार, अनुपम कुमारी, डाइट प्रवक्ता नवनीत शर्मा, सुधीर कुमार और बबलू यादव को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed