फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jitendra was strangulated to death over a monetary dispute.

Etah News: रुपयों के विवाद में गला दबाकर की थी जितेंद्र की हत्या

Fri, 17 Apr 2026 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jitendra was strangulated to death over a monetary dispute.
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव धंपी में शराब पीते समय रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने मिलकर एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह थाना जैथरा के गांव नगला धंपी में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला था। मृतक की पहचान जितेंद्र निवासी नगला बंजारा छोकरिया के रूप में हुई। मृतक के भाई रामकिशन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी विनोद व भूरे निवासी नगला धंपी जितेंद्र को घर से बुलाकर ले गए थे जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि शराब पीते समय रुपयों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर जितेंद्र का अंगोछे से गला दबा दिया।
थानाध्यक्ष अलीगंज राजकुमार सिंह ने बताया पूछताछ में पता चला कि मृतक जितेंद्र ने आरोपी भूरे का भूसा बेच दिया था साथ ही विनोद भी उसके साथ मजदूरी करता था उसके भी कुछ पैसे मृतक पर थे। दोनों में इसी बात को लेकर शराब पीते समय कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने मिलकर अंगोछे से जितेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियां में फेंकने जा रहे थे इसी दौरान सामने से ट्रैक्टर आता दे दोनों घबरा गए और शव को वहीं खेत में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अंगोछा मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed