फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jile mein choree chhipe chal raha pataakhe banaane ka gorakhadhandha

जिले में चोरी छिपे चल रहा पटाखे बनाने का गोरखधंधा

Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
jile mein choree chhipe chal raha pataakhe banaane ka gorakhadhandha
आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दशहरा और दीपावली त्योहार को लेकर जिले में पटाखे बनाने का काम शुरू हो चुका है। कहीं लोग चोरी, छिपे घर में, तो कहीं खुले मैदानों में आतिशबाजी तैयार कर रहे हैं। कई जगहों पर बिना लाइसेंस के पटाखे बनाए जा रहे हैं। यही नहीं जिले में करीब पांच करोड़ रुपये कीमत के पटाखों का घराें और गोदाम में स्टॉक आ चुका है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह बेखबर है।
विज्ञापन

जिले में अलीगंज, मिरहची, निधौली, रिजोर, अवागढ़, जलेसर में करीब 29 लोगों के पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है। खास बात यह है कि जिनके पास लाइसेंस हैं वे मानकों को ताक पर रख पटाखे बनाने का काम कर रहे हैं। आलम यह है कि आग लगने पर इन लोगों के पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। ज्यादातर पटाखे बनाने का काम छोटे कमरों में बच्चे और महिलाएं कर रहे हैं। जिले में बड़े पैमाने आतिशबाजी बनाने का काम अवैध रुप से चल रहा है। जिले में सबसे ज्यादा मांग देशी बमों है। जिसकी आपूर्ति सीधे घरों से होती है। दीपावली पर अवैध रुप से बन रहे पटाखे अग्निशमन विभाग को दिखाई नहीं दे रहे।
विज्ञापन

-----------------------
दो साल पहले थाना नयागांव क्षेत्र में अवैध रूप से घर में पटाखे बनाते समय विस्फोट से छत उड़ने से दंपति घायल हुए थे। नूहखेड़ा में कई साल पूर्व पटाखा बनाते वक्त विस्फोट होने से दो की मौत हुई थी। दो साल पहले बूरामंडी की दुकान में पटाखे बनाते समय विस्फोट से युवक की मौत के अलावा कई घायल हुए थे। अलीगंज के नगला सर्द में पिछले साल 02 नवंबर को अवैध पटाखे बनाते वक्त हुए धमाके से घर  की छत उड़ गई थी। मलबे में दबने चार लोगों की मौत और पांच घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अफसरों की माने तो दीपावली के आसपास पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जारी किए जाते हैं। लेकिन जिले के अलीगंज, मारहरा, जैथरा, एटा, निधौली, जलेसर, अवागढ़ में 500 से अधिक स्थानों पर बिना अनुमति के पटाखे बाजारों में खुलेआम बेचे जा रहे हैं और पुलिस एवं प्रशासन मूकदर्शक बना है।
----------------------
अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही डीएम से मामले पर बात कर पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा।  
निरंजन सिंह, सहायक अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed