फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jile ke 33 gaanv khule mein shauch se mukt ghoshit

जिले के 33 गांव खुले में शौच से मुक्त घोषित

Tue, 30 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 30 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
jile ke 33 gaanv khule mein shauch se mukt ghoshit
मंडलायुक्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा है कि गांव गांव खुले में शौच की कुप्रथा समाप्त होनी चाहिए। इस कुप्रथा को समाप्त करने में सरकारी प्रयासों के अलावा जन सहयोग का होना जरूरी है। जब तक लोग बदलाव के बारे में नहीं सोचेंगे तब तक ऐसी कुप्रथाओं को समाप्त करना आसान नहीं है। 
विज्ञापन

कमिश्नर मंगलवार को श्रीगणेश इंटर कालेज के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर जिले के 33 गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि जिले में स्वच्छता मिशन को लेकर अच्छा कार्य हो रहा है। इस दौरान उन्होंने उक्त गांवों के प्रधान और समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी मदद इस अभियान में आड़े नहीं आनी चाहिए। लोगों को भी यह मानसिकता बनानी चाहिए कि सरकारी मदद मिले या न मिले, लेकिन वे स्वयं इस प्रथा को बंद करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे शासन की सभी योजनाओं की जानकारी रखें और इसका लाभ पात्रों को दिलाएं। किसी भी गांव में कोई व्यक्ति भूख से न मरें। सरकारी संपत्ति का रख रखाव भी ढंग से कराएं। हौसला पोषण योजना से गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पका हुआ भोजन मिले। डीएम के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने कहा कि मुख्यमंत्री का नारा क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी को साकार करने के लिए सभी मिलकर काम करें। अधिक से अधिक गांवों को ओडीएफ करने का अभियान जारी है। बीमारियों से बचाव के लिये शौचालय व स्वच्छता जरूरी है। इस मौके पर सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, सीएमओ रंगजी द्विवेदी, डीपीआरओ डा. शरनजीत कौर, डीडीओ सेवाराम चौधरी, एसडीएम, तहसीलदार व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रधान व निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ये गांव हुए खुले में शौच से मुक्त
समारोह में ग्राम तिंबरपुर, बिरहरा, पहाड़पुर माफी, भसावली, चांडी, सरसई वन, न. बरेठी, न. वजीर, नवादा, सुनहरा, घटेश्वर, परमोरा खाम, परमोरा पुख्ता, बनूपुरा पुख्ता, बनूपुरा खाम, कानरखेड़ा, ढिलावली, भड़पुरा, लहरा, न्यौली, पीरी, चौपारा, न. करन, पंसोती, न्यौली फतुआबाद, मिहौला, सुन्नगढ़ी, शहबाजपुर, गढ़ी डूंगर, नैथरा, गठौरा, बरौना व भीकमपतुर को खुले में शौच से मुक्त होने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed