{"_id":"6a9864ead6535aa5ea080f87","slug":"jewellery-stolen-from-two-sisters-during-e-rickshaw-ride-fir-lodged-etah-news-c-163-1-eta1013-155993-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ई-रिक्शा में सफर के दौरान दो बहनों के गहने चोरी, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ई-रिक्शा में सफर के दौरान दो बहनों के गहने चोरी, प्राथमिकी
विज्ञापन
जलेसर। दो बहनों के बैग से ई-रिक्शा में सफर के दौरान शातिर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। पीड़िता ने थाना जलेसर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आगरा के नाई की सराय निवासी कमलेश पत्नी सुरेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 25 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी छोटी बहन ममता के साथ आगरा चौराहे से एक ई-रिक्शा में सवार होकर पिलखतरा फतेह जाने के लिए बैठी थीं। दोनों बहनों के पास दो बैग थे जिनमें उनके सोने व चांदी के जेवरात रखे हुए थे। घर पहुंचने के बाद जब दोनों बहनों ने अपने बैग खोलकर देखे तो आभूषण गायब थे। पीड़ित महिला का कहना है कि ऑटो में सफर के दौरान ही किसी अज्ञात चोर ने नजर बचाकर बैग से गहने चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद