{"_id":"66a67fc9f45bd00e49053556","slug":"jewelery-and-cash-stolen-from-three-houses-etah-news-c-163-1-eta1001-120474-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीन घरों से गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीन घरों से गहने और नकदी चोरी
Sun, 28 Jul 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीबी कैमरे में कैद हुए चोर।
- फोटो : सीसीटीबी कैमरे में कैद हुए चोर।
एटा। जिले के दो थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों में घुसकर लाखों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। मकान मालिक के जागने पर चोर छत से कूदकर भाग गए। एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर रिकॉर्ड हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
थाना कोतवाली देहात के मोहल्ला बालाजीपुरम में शनिवार की देर रात चोरों ने दो मकानों पर धावा बोल दिया। मोहल्ले के रहने वाले पूर्व सैनिक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वह सीमेंट बिक्री का काम करते हैं। मकान में नीचे दुकान है। रोज की तरह शनिवार को भी सब लोग लगभग रात 12 बजे सो गए। उसके बाद दो युवक पीछे दूसरे के मकान से हमारे मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़कर आए। सीढि़यों पर लगा सप्लाई का दरवाजा काटकर नीचे उतरे। दुकान के काउंटर की दराज में रखे लगभग 20 हजार रुपये निकालकर ऊपर गए। वहां अलमारी में रखा एक सोने का हार, मोबाइल और अन्य आभूषण लेकर निकल रहे थे।
उन्होंने बताया कि सीढि़यों पर चलने की आवाज सुनकर मैं ऊपर गया तो देखा दो युवक भाग रहे हैं। उनको पकड़ने का प्रयास किया मगर वह नीचे वाली छत पर कूदकर फरार हो गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हुई है। इसी मोहल्ले में सामने वाली गली से भी इन लोगों ने पूर्व सैनिक मुरारी लाल के घर से लगभग 10 हजार रुपये और एक मोबाइल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद चोर पास में ही कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर में पहुंचे और वहां रहने वाले सूर्यकांत के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कोतवाली देहात प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपियों की तलाश की गई तो एक चोर सौरभ निवासी श्रीनगर कॉलोनी को पकड़ लिया है। इसके पास से लगभग 10 हजार रुपये और 4 सोने की अंगूठी बरामद की गई हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
ट्रैक्टर वाली चक्की चलाकर करते हैं घरों की रेकी
पूर्व सैनिक मुरारी लाल ने बताया कि पकड़े गए एक चोर का भाई ट्रैक्टर वाली चक्की चलाता है। जिसके साथ वह रहता है। गली-मोहल्ले में चक्की चलाते समय यह लोग घर के अंदर बैठ जाते हैं और पता कर लेते हैं कि घर में कौन-कौन रहता है। क्या काम करते हैं कब घर में लोग कम होते हैं। किधर से घर के अंदर घुसा जा सकता है। इसके बाद यह घटना को अंजाम देते हैं।