फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jel mein bandiyon kee shiphting kee taiyaariyaan pooree

जेल में बंदियों की शिफ्टिंग की तैयारियां पूरी

Sat, 01 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
jel mein bandiyon kee shiphting kee taiyaariyaan pooree
जिला जेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले की नवनिर्मित जिला जेल में बंदियों की शिफ्टिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन ने जेल अधीक्षक, बंदीरक्षकों की तैनाती कर दी है। दो अक्तूबर को 45 बंदी भी एटा जेल से यहां शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

15 अक्तूबर 2008 से विभिन्न मामलों में एटा की जेल में सजा काटने वाले कुल 607 बंदी कासगंज जिले में नवनिर्मित जेल में लाए जाएंगे। 17 अक्तूबर 2007 को अधिसूचना जारी हुई थी। इससे पूर्व के मामलों की सुनवाई भी एटा के न्यायालयों में विचाराधीन है। ऐसी स्थिति में ये बंदी एटा की जेल में ही रहेंगे। पिछले कई दिनों से कासगंज जेल में बंदियों की शिफ्टिंग को लेकर तैयारियां चल रही हैं। अलीगढ़ के जेल अधीक्षक वीरेश राज जेल के नोडल अधिकारी हैं। नवागत जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने अमर उजाला को बताया कि पहले दिन यानि दो अक्तूबर को 45 बंदी लाए जाएंगे। बंदियों को रखने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।  
विज्ञापन


बंदियों का होगा स्वागत
कासगंज(ब्यूरो)। जेल सुधार के क्षेत्र में कार्य कर रही राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन बंदियों को नए जेल परिसर में आगमन पर कार्यक्रम आयोजित करके उनका स्वागत करेगा। संगठन के संचालक प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि इसके अलावा जेल में संस्कार कैंप भी लगाया जाएगा। ताकि बंदियों की प्रतिभा को सामने लाकर उन्हें समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed