{"_id":"66c61a899e544e3f1f02a64e","slug":"je-and-lineman-who-went-to-check-were-beaten-mobile-broken-etah-news-c-163-1-eta1001-121643-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चेकिंग करने गए जेई और लाइनमैन को पीटा, मोबाइल तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चेकिंग करने गए जेई और लाइनमैन को पीटा, मोबाइल तोड़ा
Wed, 21 Aug 2024 10:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा में विद्युत विभाग के अवर अभियंता हृदेश कुमार ने तीन नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह चेकिंग करने के लिए डोर टू डोर अभियान के तहत बुधवार को धुमरी में गए थे। वहां इन लोगों ने बंधक बनाकर पीटा और मोबाइल तोड़ दिया।
ह्रदेश कुमार ने बताया कि उनके साथ अधिशासी अभियंता वैष्णव आनंद, उपखंड अधिकारी रोशन कुमार चौधरी, अवर अभियंता संतोष कुमार, संदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, विवेक कुमार, रजनीकांत और गुलशन कुमार मौजूद थे। हम लोगों ने वहां एक उपभोक्ता के यहां चेकिंग की तो पता चला कि मीटर का तार अलग से घर के अंदर जा रहा है। लाइनमैन जयवीर ने बिल जमा करने और लाइन सही करने को कहा तो वहां मौजूद नेत्रपाल उसे पीटने लगा।
हम लोगों ने बचाने का प्रयास किया, तो डंडा लेकर अवर अभियंता गुलशन कुमार को पीटते हुए जातिसूचक शब्द बोलने लगा। इसके साथ ही फोन करके 20-25 लोगों को बुला लिया और गुलशन कुमार को बुरी तरह से पीटने लगा। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बचाने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और बंधक बना लिया। किसी तरह से बचकर निकल तब जाकर थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने व गालीगलौज करते हुए पीटने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।