{"_id":"602d591e8ebc3ee908405e5c","slug":"jawahar-thermal-project-will-remain-under-cisf-s-security-etah-news-agr4810841189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में रहेगी जवाहर तापीय परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में रहेगी जवाहर तापीय परियोजना
विज्ञापन
मलावन में तैयार हो रही जवाहर तापीय परियोजना ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जवाहर तापीय परियोजना में विद्युत उत्पादन नवंबर से आरंभ होने की उम्मीद है। इसको लेकर परियोजना में तेजी से कार्य चल रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए गृह विभाग से पत्राचार शुरू हो गया। परियोजना का शुभारंभ होने से पहले सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के आने की संभावना है।
मलावन क्षेत्र में बन रहे जवाहर तापीय परियोजना में 660-660 मेगावट की दो इकाइयां निर्माणाधीन हैं। कोरोना संक्रमण के चलते परियोजना का समय बढ़ा दिया गया है। सरकार से नवंबर तक का समय परियोजना के निर्माण का दिया गया है। परियोजना का निर्माण कोरियाई कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
नवंबर माह में उत्पादन होने से पूर्व सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के चलते परियोजना की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग से पत्राचार शुरू हो गया है। जहां परियोजना की सुरक्षा में सीआईएसएफ को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
नवंबर माह में परियोजना से विद्युत का उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है। इसकी सुरक्षा को लेकर गृह विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। परियोजना के शुभारंभ से पहले सीआईएसएफ यहां आकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लेगी।
राजेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, जवाहर तापीय परियोजना