{"_id":"e5d6c9bce3bf70a07363a1fb343efe5b","slug":"jathra-area-has-two-customer-service-centers-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैथरा क्षेत्र के दो ग्राहक सेवा केंद्र किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैथरा क्षेत्र के दो ग्राहक सेवा केंद्र किए बंद
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाते खोलने के नाम पर लोगों से की जा रही अवैध वसूली की शिकायत पर गंभीर हुए भारतीय स्टेट बैंक के उच्चाधिकारियों ने जैथरा क्षेत्र से संबद्ध दो ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर दिए हैं। इसके बाद अब दूसरे नए ग्राहक सेवा केंद्र खोले जाएंगे। साथ ही स्थानीय शाखा प्रबंधक को बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
बता दें कि जैथरा के आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने गत 20 नवंबर 2014 को स्टेट बैंक के महाप्रबंधक दिल्ली से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि जैथरा व धरौली में खोले गए ग्राहक सेवा केंद्राें पर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खुलवाने आने वाले लोगों से मौजूद कर्मचारी प्रति व्यक्ति 100 से 150 रुपये वसूल कर रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। इसके चलते खाते भी नहीं खुल पा रहे।
इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत की प्रति प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग को भी भेजी गई थी। इस शिकायत पर गंभीर हुए बैंक प्रबंधन ने मामले की जांच अलीगंज के शाखा प्रबंधक से कराई थी। जांच में मामला सही मिला, वहीं जांच अधिकारी ने ग्राहक सेवा केंद्रों को निरस्त करने की संस्तुति की थी। इस पर स्टेट बैंक आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने गत दिन दोनों ग्राहक सेवा केंद्र को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
शिकायत पर हुई जांच के बाद दोनों ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर दिए हैं। अब नए ग्राहक सेवा केंद्र खोले जाएंगे।
- आरके पॉस, क्षेत्रीय प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक आगरा।