फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   janmashtami

जन्माष्टमी को लेकर बाजार रहा गुलजार, खूब बिके लड्डू गोपाल

Mon, 10 Aug 2020 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
janmashtami
बाजार में सज गईं जन्माष्टमी की झांकी की प्रतिमा और खिलौने की दुकान- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जन्माष्टमी का त्योहार 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। जिले में यह मुख्य रूप से त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। सोमवार को सुबह दो दिवसीय लॉकडाउन के बाद बाजार खुलते ही बाजारों में जन्माष्टमी को लेकर खरीदारी को लोगों की भीड़ उमड़ आई। इस दौरान महिलाओं ने कान्हा को सजाने के लिए पोशाक, पगड़ी, बांसुरी, माला, कड़े आदि खरीदारी की।
विज्ञापन

बुधवार को मनाई जाने वाली श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर व देहात के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विक्रेता मनोज जैन ने बताया कि कान्हा की पोशाक 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की बिक रही है। जन्माष्टमी के दिन और भी महंगी हो सकती है। वहीं कान्हा को सजाने के लिए माला 10 से 70 रुपये, मुकुट 10 से 60 रुपये, बांसुरी 10 से 40 रुपये और हाथ में पहनाने वाले कड़े 20 रुपये के बिक रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में सर्राफा की दुकान पर भी चांदी के लड्डू गोपाल व सिंघासन बिक्री के लिए मौजूद है। लेकिन इस बार चांदी महंगी होने की वजह से लोग खरीदने से हिचकिचा रहे हैं। सर्राफा आनंद ने बताया कि इस बार चांदी 71 हजार रुपये प्रति किलो है, जिसकी वजह से ग्राहक लडडू गोपाल को खरीदने से कतरा रहे हैं। चांदी की पालकी की 22 हजार रुपये से शुरूआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण का सिंहासन भी महंगा
प्रभु श्रीकृष्ण को विराजने के लिए सिंघासन भी महंगा हो गया है। विक्रेता विक्की गुप्ता ने बताया कि सिंघासन 100 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक बिक रहा है। ग्राहकों में सिंघासन खरीदने का खासा उत्साह है।

माहौर वैश्य मंदिर में की गई सजावट
पटियाली गेट स्थित पुरानी बस्ती में माहौर वैश्य समाज द्वारा संचालित राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार को सजावट की गई। मंदिर को लाइटों की झालरों से सजाया जा रहा है।
श्री कृष्ण भक्तों में उनके प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग उनकी पोशाक से लेकर श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए सुबह से ही बाजार में आ गए हैं।
- विक्की गुप्ता, विक्रेता
जन्माष्टमी को लेकर ग्राहक अभी से बहुत खरीदारी कर रहे हैं। जन्माष्टमी के दिन और भी ज्यादा भीड़ नजर आएगी।
- अनिल गुप्ता, विक्रेता
हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम-धाम से मनाते हैं। इस बार भी घर पर जन्माष्टमी अच्छी तरह से मनाएंगें।
- अनिल सक्सेना, ग्राहक
जन्माष्टमी को लेकर अभी से खरीदारी कर रहे हैं। जन्माष्टमी के दिन बाजार में अधिक भीड़ होने की वजह से सामान भी महंगा मिलता है।
- रवि कुमार, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed