{"_id":"6b009314469cf7d3560bef90","slug":"you-will-be-able-to-book-a-state-transport-roadways-bus-for-a-wedding-procession-etah-news-c-163-1-eta1014-160501-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शादी में बरात ले जाने के लिए बुक करा सकेंगे रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शादी में बरात ले जाने के लिए बुक करा सकेंगे रोडवेज बस
विज्ञापन
एटा। शादी-विवाह के सीजन में बरात ले जाने के लिए अब रोडवेज बसों की भी बुकिंग कराई जा सकेगी। परिवहन निगम ने सुविधा शुरू कर दी है।
एआरएम प्रदीप यादव ने बताया कि रोडवेज बस बुक कराने के लिए आयोजकों को यात्रा की तारीख से सात दिन पहले डिपो में आवेदन करना होगा। आवेदन में यात्रा की तारीख, गंतव्य, बसों की संख्या और अन्य जरूरी जानकारियां देनी होंगी। बस अधिकतम 24 घंटे और 400 किलोमीटर की दूरी तक के लिए बुक कराई जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि बस का किराया 69.52 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। इस हिसाब से 400 किलोमीटर की यात्रा के लिए कुल 27,808 रुपये किराया देना होगा। निर्धारित दूरी से अधिक बस का संचालन कराने पर 74 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त किराया लिया जाएगा। यात्रा की अवधि और दूरी के आधार पर किराया तय होगा। बुकिंग के समय कुल किराये की एक चौथाई धनराशि टूट-फूट की गारंटी के तौर पर जमा करनी होगी।