{"_id":"66a18c9eabefe1bb6f044f66","slug":"jalesar-mla-told-the-chief-minister-about-the-electricity-problem-etah-news-c-163-1-sagr1016-120275-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जलेसर विधायक ने मुख्यमंत्री को बताई बिजली की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जलेसर विधायक ने मुख्यमंत्री को बताई बिजली की समस्या
Thu, 25 Jul 2024 04:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को बताया कि विधान सभा 106 जलेसर में विद्युत व्यवस्था बिल्कुल फेल है।
कर्मचारी मनमानी करते हैं।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने कह क्षेत्र के किसान एक सप्ताह से बिजली न आने से परेशान है। बिजली न आने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। जबकि विद्युतकर्मी सरकार की मंशानुसार कार्य नहीं कर रहे हैं। विधायक ने विद्युत समस्या के समाधान को अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही। इसके साथ ही ब्लॉक अवागढ़ में एक राजकीय महाविद्यालय बनवाने की मांग की। बताया विद्यार्थियों को 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्र पाल सिंह, चेयरमैन अवागढ़ महेश पाल सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि निधौलीकलां मोनी गुप्ता,राजेश सरानी भी मौजूद रहे।