फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jalesar-avagadh 2688 fill panchayat chunav form

नामांकन के अंतिम दिन हजारों की कतार

Mon, 23 Nov 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
jalesar-avagadh 2688 fill panchayat chunav form
तीसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन विकास खंड कार्यालयों पर सोमवार को उम्मीदवारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इसके चलते जलेसर-अवागढ़ में देर शाम तक नामांकन होते रहे। खबर लिखे जाने तक नामांकनों की गिनती नहीं हो सकी थी। नामांकन के बाद मंगलवार और बुधवार को दोनों विकास खंड कार्यालयों में प्रत्याशियों के सामने नामांकनों की जांच होगी और आपत्तियां भी ली जाएंगी। जलेसर में 57 ग्राम प्रधान, 741 ग्राम पंचायत सदस्य और अवागढ़ में 54 ग्राम प्रधान, 704 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को नामांकन करने के लिए विकास खंड कार्यालयों पर तांता लगा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से नामांकन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा समर्थकों को विकास खंड कार्यालय से काफी दूर ही रोक दिया गया और प्रत्याशियों के साथ सिर्फ प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया गया। आरओ अवागढ़ रवींद्र सिंह और आरओ जलेसर ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की संख्या शनिवार की अपेक्षा अधिक रही है। देर शाम तक गिनती कराई जा रही थी।
विज्ञापन

 
चौथे चरण के लिए बिके 914 पर्चे
मारहरा। चौथे चरण में होने जा रहे विकास खंड मारहरा और निधौलीकलां में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की जा चुकी है। मारहरा में अब तक ग्राम प्रधान के लिए 264 और सदस्य के लिए 50 नामांकन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है। निधौलीकलां में ग्राम प्रधान के लिए 360 और सदस्य के लिए 240 पर्चे बिके। चौथे चरण के लिए 27-28 नवंबर को पर्चे भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जलेसर-अवागढ़ में 31 प्रधान ब्लैक लिस्टेड
जिला पंचायत राज अधिकारी सुनील पांडेय ने बताया जलेसर में 19 ग्राम प्रधान और अवागढ़ में 12 ग्राम प्रधानों को सरकारी खर्च का लेखा जोखा जमा नहीं करने पर ब्लैक लिस्टेड किया है।  

अलीगंज में गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन अर्लट
अलीगंज-जैथरा में 28 नवंबर को होने जा रहे मतदान के लिए प्रशासन ने सोमवार को गड़बड़ी रोकने के लिए अपनी रूपरेखा तैयार की। अलीगंज एसडीएम चंदन पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान पद के 28 नवंबर को होने जा रहे मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। अति संवेदनशील प्लस के 28 और अति संवेदनशील के 51, संवेदनशील 64 और सामान्य के 40 बूथ हैं। इसी तरह जैथरा में अति संवेदनशील प्लस 46, अति संवेदनशील 34, संवेदनशील 54 और सामान्य के 15 बूथ हैं। इन सभी बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस पीएसी के जवानों के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed