{"_id":"58f7ae8a4f1c1b0b52472171","slug":"jaam-ke-jhaam-se-karaah-utha-bilaraam-get-chauraaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से कराह उठा बिलराम गेट चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से कराह उठा बिलराम गेट चौराहा
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिलराम गेट चौराहे पर लगा जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहालगी सीजन शुरू हो जाने के साथ ही मार्गों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। बुधवार को नगर के बिलराम गेट चौराहे पर जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। जिससे वाहनों में सफर कर रहे लोग परेशान हो उठे।
सहालग शुरू हो जाने के बाद लोगों का कार्यक्रमों में शामिल होना शुरू हो गया है। काफी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से ही कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह लगभग 11 बजे करीब बिलराम गेट चौराहे पर जाम लग गया। वाहन चालकों के मनमाने तरीके से वाहनों के निकालने से यह समस्या उत्पन्न हुई। ऐसे में चौराहे पर लगे यातायात कर्मी अपने को असहाय महसूस करने लगे हैं। मार्ग पर चौराहे से बस अड्डे एवं दूसरी ओर अंबेडकर तिराहे की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी तरह छर्रा रोड़ एवं बाजार की ओर भी बड़ी संख्या वाहन जाम में फंस गए। जाम में फंसे लोग जाम खुलने का इंतजार करने लगे। यातायात पुलिसकर्मियों की कड़ी मसक्कत के बाद जाम खुल पाया। मार्ग पर लगभग एक डेढ़ घंटे तक जाम के हालात रहे। जाम के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी काफी विलंब हुई। चौराहे पर कई बार इस तरह के हालात बने।
फोटो