{"_id":"649b1e6b4f10f3a957055dc9","slug":"itr-will-not-be-able-to-be-filled-if-aadhaar-card-is-not-linked-with-pan-card-etah-news-c-163-1-sagr1016-1491-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पैन कार्ड से आधार कार्ड नहीं किया लिंक तो नहीं भर पाएंगे आईटीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पैन कार्ड से आधार कार्ड नहीं किया लिंक तो नहीं भर पाएंगे आईटीआर
Tue, 27 Jun 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आयकर कार्यालय एटा के सभागार में पैन कार्ड व आधार कार्ड लिंकिंग तथा अग्रिम कर जमा कराने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें आयकर अधिकारी धर्मेंद्र सिंह व वीरेंद्र कुमार गिरि प्रशासनिक अधिकारी, पंकज कुमार आयकर निरीक्षक, कुनाल कुलश्रेष्ठ स्टेनोग्राफर, शिवम दीक्षित कर सहायक ने बताया कि जिन आयकरदाताओं व सामान्य लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है। वे सभी आयकर की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर अपने पैन कार्ड को आधार से एक हजार रुपये का चालान जमा कर 30 जून से पहले लिंक कर लें। ऐसा न करने पर पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा तथा बैंक से संबंधित तथा अन्य सरकारी योजनाओं में जहां पर पैन कार्ड का प्रयोग होता है वह समस्त कार्य बाधित हो जाएंगे। पैन कार्ड निष्क्रिय होने की अवस्था में बैंक में जमा एफडी पर प्राप्त ब्याज पर टीडीसए दोगुना दर से काटा जाएगा। साथ ही इस दौरान आयकर रिफंड भी नहीं मिलेगा तथा आयकर रिटर्न भी दाखिल नहीं हो पाएगा।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल राठी, जिला टैक्शेसन बार एसोसिएशन के सचिव प्रशांत जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता सुमनेश कुमार जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल राठी, जिला टैक्शेसन बार एसोसिएशन के सचिव प्रशांत जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता सुमनेश कुमार जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन