फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Irrespective of class distinction voting

वर्गभेद से प्रभावित हुए बिना करें मतदान

Mon, 25 Jan 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 25 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Irrespective of class distinction voting
 मतदाता दिवस पर जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मतदान दिवस पर निर्भीकता और वर्गभेद से बिना प्रभावित हुए मतदान करने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

एमआर डिग्री कॉलेज, मैमड़ी राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं और डिग्री कालेज के शिक्षकों ने मतदान करने की शपथ ली। प्राचार्य डा. रामप्रकाश पथिक, बीएल सक्सेना, जीडी पाठक, प्रमोद कुमार, प्रवीन कुमार, उमाशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे। आजाद गांधी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य फरहत अली ने कालेज के शिक्षकों, छात्रों को मतदान दिवस पर शपथ दिलाई। प्राथमिक विद्यालय अहरौली में मतदान दिवस पर ग्राम प्रधान राजवती, प्रधानाचार्य वंदना राय, सुरजीत सिंह, बाबूराम एम, राजवीर एडवोकेट, डा. रोहिताश, हनीफ आदि मौजूद रहे।
सिढ़पुरा के गंगा महारानी इंटर कालेज में एनएसएस की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ गंगा सागर समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता हरी झंडी दिखाकर कर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीपाल सिंह शाक्य, हरीसिंह शाक्य, चंद्रपाल, कुशल, गुलाब सिंह, ओमप्रकाश का सहयोग रहा। अनोखे लाल इंटर कालेज में मतदान दिवस पर प्रधानाचार्य पंकज वर्मा ने इमानदारी से मतदान करने की शपथ दिलाई। छात्र छात्राओं ने रैली निकाली। इस मौके पर आशाराम वर्मा, रमेशचंद्र शाक्य, मनोज कुमार यादव, मदन मोहन यादव, शिवप्रताप सोलंकी, जयप्रकाश, अवधेश उपाध्याय, लक्ष्मण यादव आदि मौजूद रहे। दयानंद विद्यालय में मतदान दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य जवाहर लाल आर्य, शिक्षक सुभाष आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में दिलाई शपथ
सोरों। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में शपथ दिलाई गई। नगर पालिका कार्यालय में ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने सभी निकाय कर्मियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कमाल हसन रहमानी, पंकज भार्गव आदि उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय वार्ड 2 पर बीएलओ नागेंद्र शर्मा, राधाकृष्ण व पूनम साहू द्वारा मतदाताओं को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील पर निष्पक्ष मतदान का संकल्प
तहसील पर मतदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किय गया। एसडीएम नागेंद्र नाथ, द्विवेदी, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार मौजीलाल, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिह, कानूनगो चंद्रपाल सिंह, लेखपाल शेलेंद्र कुमार, अजय कुमार, शाहिद अली, ताहिर, हारुन, गुलजार, संजीव कुमार, रामनरेश आदि ने मतदान दिवस पर निष्पक्ष, धर्म वर्ग, जाति समुदाय, भाषा आदि से प्रभावित हुए बिना मतदान करने की शपथ ली। वहीं लोगों को मतदान बिना किसी प्रलोभन के करने की शपथ दिलाई।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed