फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   International Women's Day: Kavita is bringing education into the lives of poor children

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : गरीब बच्चों के जीवन में शिक्षा का सरगम घोल रहीं कविता

Thu, 06 Mar 2025 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day: Kavita is bringing education into the lives of poor children
एटा। पेशे से शिक्षिका कविता अपनी ड्यूटी से इतर प्रयास कर गरीब बच्चों के जीवन में शिक्षा का सरगम घोल रहीं हैं। ड्यूटी समय के बाद ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों को न सिर्फ शैक्षणिक जानकारी दे रही हैं। बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन


निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भोपालपुर में शिक्षिका कविता सिंह सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। बच्चे बेहतर पढ़ाई करें इसके लिए पढ़ाने के नए-नए तरीके खोजे। इससे बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जा सके। उन्होंने कई नवाचार किए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्हें उनके नवाचारों के लिए कई सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


वह प्रादेशिक ग्रुप में नवाचार को लेकर जोड़ ली गईं। इसमें 75 जिलाें के बच्चे जुड़े हैं। उन्हें विद्यालय के बाद ऑनलाइन पढ़ाने का कार्य करती हैं। उनको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराती हैं। पेड़ाें के औषधीय गुणों के बारे में उनका नवाचार काफी पसंद किया गया। किस पेड़ का क्या गुण है, इसके बारे में लिखकर उन्होंने पट्टिका लगवाईं। इस प्रयास को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां
- जिला स्तर पर 2021 में आदर्श पाठ योजना में द्वितीय स्थान मिला।
- कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला।
- जिला स्तर पर वर्ष 2023 में आईसीटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।
- एनसीईआरटी द्वारा वर्ष 2023 में प्रदेश स्तर पर नवाचार में सम्मानित।
- एससीआरटी, यूपी द्वारा प्रदेश स्तर पर शिक्षा मंत्री ने वर्ष 2024 में किया सम्मानित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed