फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Innocent daughter said to grandmother - Mummy is swinging, she was stunned to see the view inside the room.

Etah News: मासूम बेटी दादी से बोली-मम्मी झूला झूल रही हैं, कमरे के अंदर का नजारा देख रह गई दंग

Fri, 07 Mar 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Mar 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Innocent daughter said to grandmother - Mummy is swinging, she was stunned to see the view inside the room.
एटा। शहर के मोहल्ला महाराणा प्रताप नगर में शुक्रवार को एक महिला फंदे पर लटकी मिली। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां मृत बता दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर में शिवम की पत्नी सुमन की मौत हुई है। उसकी 3 वर्षीय बेटी ने अपनी दादी को सूचना दी कि मम्मी झूला झूल रहीं हैं। यह सुनकर उन्होंने कमरे में देखा कि सुमन फंदे पर लटकी हुई थी। देखकर उनके हाथ-पांव फूल गए।
आस-पड़ोस के लोगों को बुलाकर फंदे से सुमन को नीचे उतारा और शिवम को सूचना दी। हल्की सांस चलती देख सुमन को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। चिकित्सक ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थी। शादी 2019 में हुई थी। तीन वर्ष की एक बेटी है। सूचना के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों का भी रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस पूछताछ के लिए शिवम को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतका की तीन वर्षीय बेटी सबको बता रही थी कि मम्मी झूला झूल रहीं थीं। यह सुनकर सबकी आंखों में आंसू आ गए।
कोतवाली नगर प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed