{"_id":"6606b512d2cd991be50d2ffc","slug":"innocent-child-slips-from-mothers-lap-going-to-noida-by-auto-dies-etah-news-c-163-1-eta1001-114755-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ऑटो से नोएडा जा रही मां की गोद से छिटकी मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ऑटो से नोएडा जा रही मां की गोद से छिटकी मासूम, मौत
Fri, 29 Mar 2024 06:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 29 Mar 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
एटा। कन्नौज जिले का रहने वाला दंपती शुक्रवार को ऑटो से नोएडा जा रहा था। रास्ते में मलावन थाना क्षेत्र में नींद में पहुंची महिला की गोद से 6 माह की बच्ची छिटक गई। करीब आधा घंटे बाद 15 किमी आगे जब ऑटो रुका तो जानकारी हुई। काफी देर तक रास्ते में बच्ची को ढूंढ़ते रहे। बाद में उसका शव मेडिकल कॉलेज में मिला।
छिबरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला जैसी सराय सुंदर निवासी रजनीश होली पर अपने गांव आया था। वह नोएडा में ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार को पत्नी और तीन बच्चियों को लेकर अपने ऑटो से वापस नोएडा जा रहा था। उसने बताया कि शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे ऑटो लेकर वह मलावन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के पास पहुंचा। जहां उसकी पत्नी ममता के हाथ से सबसे छोटी दुधमुंही 6 माह की बच्ची सौम्या छिटक कर हाईवे पर गिर गई।
नींद में होने की वजह से ममता को इसका जरा भी आभास नहीं हुआ कि उसके हाथ में अब सौम्या नहीं है। वह कंबल थामे बैठी रही। लगभग 15 किलोमीटर दूर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव विरामपुर पर मैंने ऑटो रोका। लघु शंका करके जब वापस आया तो ममता से सौम्या के बारे में पूछा। ममता ने कंबल देखा तो उसमें सौम्या नहीं थी। जिसके बाद पति-पत्नी के होश उड़ गए। दोनों लोग बदहवास स्थिति में ऑटो लेकर वापस एटा की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बकरी चरा रहे पंकज को मिली बच्ची
शुक्रवार को दोपहर लगभग 1 बजे हाईवे किनारे बकरी चरा रहे हरचंदपुर कलां निवासी पंकज की नजर घायल बच्ची पर पड़ी, तो वह दौड़कर पहुंचा और सड़क से मासूम को उठा लिया। पीछे से आ रहे एक बाइक सवार को रोका। उसके साथ बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 6 माह की सौम्या को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
-- -- -- -- -
सोशल मीडिया के माध्यम से मिली बच्ची के अस्पताल में होने की जानकारी
बच्ची के गोद से गिर जाने की जानकारी होने के बाद रजनीश और उसकी पत्नी ममता काफी परेशान थे। गलत दिशा से ऑटो वापस ला रहे रजनीश के साथ उसकी पत्नी दहाड़ें मारकर रो रही थी। रास्ते में उन्हें परेशान देखकर लोगों ने उनके ऑटो को रुकवाया। किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर शेयर की गई बच्ची का फोटो और जानकारी को दिखाया। इसके बाद वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां मासूम के शव को देखकर दोनों की आंखों से आंसू की धारा बहने लगी। लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। बाद में वह बच्ची के शव को लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए।