{"_id":"698f661244b3ebb1550f5e21","slug":"injured-worker-dies-while-being-taken-to-higher-centre-etah-news-c-163-1-eta1001-146327-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घायल मजदूर की हायर सेंटर ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घायल मजदूर की हायर सेंटर ले जाते समय मौत
Fri, 13 Feb 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव मीसाकलां निवासी एक मजदूर कोतवाली देहात क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे पुल पर काम कर रहा था। वहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए आगरा लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव मीसाकलां निवासी राजेंद्र ने बताया कि भाई योगेंद्र सिंह (26) बृहस्पतिवार को गांव के अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए निकले थे। वह कोतवाली देहात के गांव नगला सेवा पर चल रहे रेलवे पुल निर्माण कार्य स्थल पर मजदूरी के लिए पहुंचे। यहां कार्य करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने परिजन व पुलिस को सूचना देते हुए घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही योगेंद्र सिंह की सांसे थम गईं। इसके बाद परिजन शव को वापस पोस्टमार्टम हाउस ले आए।