फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Inflation hits potatoes, extraction begins

Etah News: आलू में लगा महंगाई का तड़का, निकासी शुरू

Sun, 26 May 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits potatoes, extraction begins
एटा। सब्जियों के राजा आलू पर महंगाई का तड़का लगा हुआ है। किसानों ने आलू का भंडारण समय से शीतगृहों में कर दिया था। इसके बाद महंगाई बढ़ी तो निकासी भी शुरू कर दी गई। किसानों से व्यापारी संपर्क कर खरीद कर रहे हैं और अन्य प्रदेशों में बेच रहे हैं। जिला में 20 शीतगृहों का संचालन हो रहा हैं। इनमें किसानों की ओर से आलू भंडारण किया है। शीतगृहों की क्षमता 173072 मैट्रिक टन है, लेकिन इस बार 116832 एमटी ही भंडारण वर्तमान में है। हालांकि जिम्मेदारों के अनुसार 70 फीसदी के करीब भंडारण हुआ था, लेकिन महंगाई के चलते किसानों ने खेतों से ही आलू की बिक्री करनी शुरू कर दी थी। जैसे-जैसे महंगाई बढ़ती गई है, किसानों ने आलू की निकासी शुरू कर दी। अब वर्तमान में किसान का 60 फीसदी आलू ही शीतगृहों में रह गया है और निकासी भी बराबर की जा रही है।
विज्ञापन


उद्यान निरीक्षक रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आलू की महंगाई के चलते किसान बाहरी व्यापारियों को बिक्री कर रहे हैं। इस वजह से शीतगृहों से निकासी समय से पहले शुरू हो गई। अब तक 10 फीसदी आलू की निकासी हो चुकी है। इस बाद आलू के दामों में बढ़ोत्तरी की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed