फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Increased number of fever victims in medical college

मेडिकल कॉलेज में बुखार के पीड़ितो की बढ़ी संख्या

Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

इन दिनों वायरल बुखार के पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।पांच दिनों के अंतराल में सर्वाधिक 1797 मरीज बुधवार को मेडिकल कॉलेज में पहुंचे।डॉक्टर चेतन चौहान ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज बुखार के पीड़ित पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Increased number of fever victims in medical college
मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर मरीजो की लगी लंबी लाइन । - फोटो : ETAH

विस्तार

एटा। इन दिनों वायरल बुखार के पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने की स्थिति सामने आ रही है। मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में प्रतिदिन पांच से छह मरीज बुखार से पीड़ित भर्ती किए जा रहे हैं। पांच दिनों के अंतराल में सर्वाधिक 1797 मरीज बुधवार को मेडिकल कॉलेज में पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टर चेतन चौहान ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज बुखार के पीड़ित पहुंच रहे हैं। हालांकि मरीजों में डेंगू व मलेरिया की पुष्टि नहीं हो रही है। जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आ रही। लेकिन 15-20 मरीजों की प्लेटलेट्स बराबर कम आ रही हैं। बुधवार को बुखार के 4 मरीज भर्ती किए गए। एक वार्ड फुल हो गया है।
विज्ञापन

अब दूसरे वार्ड में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। बच्चे इस बदलाव का शिकार हो रहे हैं। प्रतिदिन 65 से 70 बुखार से पीड़ित उनके पास पहुंच रहे हैं। बच्चों में सर्दी और खांसी की शिकायत मिल रही है। एक वर्ष से कम के बच्चों में सर्दी की अधिक समस्या मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed