फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Inauguration of chauri-chaura shatabdi festival

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का भव्यता-दिव्यता के साथ शुभारंभ

Thu, 04 Feb 2021 10:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of chauri-chaura shatabdi festival
शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते राज्यमंत्री अतुल गर्ग व अन्य । - फोटो : ETAH
एटा। जिले में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ भव्यता-दिव्यता के साथ किया गया। राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उत्तर प्रदेेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। बारिश के कारण शहीद पार्क स्थित कार्यक्रम में व्यवधान पड़ गया। वहीं खाने के पैकेटों को लेकर मारा मारी मच गई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने बृहस्पतिवार को प्रात: कलक्ट्रेट से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फेरी विक्टोरिया पार्क पर समाप्त हुई। शहीद पार्क में वंदे मातरम, राष्ट्रगान का गायन किया गया। प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के भाषण का सजीव प्रसारण दिखाया गया। समापन राष्ट्रगान की धुन से हुआ। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बताया कि चौरी-चौरा महोत्सव आज से प्रारंभ होकर 04 फरवरी 2022 तक चलेगा। प्रथम परमार सहित छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एमएलसी धर्मवीर प्रजापति, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ अजय प्रकाश, एडीएम केशव कुमार और विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह आदि ने शहीद पार्क एवं शहीद स्मारक, दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शाम को शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष दीप जलाए गए। इससे पूर्व युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष संतोष चौहान की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed