{"_id":"67c9a57136db70452a022ddb","slug":"in-laws-forced-woman-to-have-an-abortion-for-dowry-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुरालियों की दिल दहला देने वाली करतूत...गर्भवती को दूध पिलाकर किया ऐसा काम, कांप उठा कलेजा; उजड़ गई कोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुरालियों की दिल दहला देने वाली करतूत...गर्भवती को दूध पिलाकर किया ऐसा काम, कांप उठा कलेजा; उजड़ गई कोख
Thu, 06 Mar 2025 07:09 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 06 Mar 2025 07:09 PM IST
सार
ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। महिला एक माह की गर्भवती थी। ससुरालियों ने दूध में मिलाकर गर्भपात की दवा महिला को दे दी। पीड़िता ने मामले में पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के महिला थाना में सीओ सिटी के माध्यम से एक महिला ने पति हर्ष वर्मा निवासी एडीए कॉलोनी आवास विकास थाना सासनी गेट अलीगढ़ के सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं की तो दूध में गर्भपात की गोली मिलाकर पिला दी।
विज्ञापन
मंदिर वाली गली रेवाड़ी मोहल्ला की रहने वाली पायल उर्फ पीयू ने बताया कि 17 अक्तूबर 2023 को हर्ष वर्मा निवासी एडीए कॉलोनी आवास विकास थाना सासनी गेट अलीगढ़ के साथ हुआ था। सामर्थ्य के अनुसार परिजन ने हर्ष वर्मा के पिता सुनील वर्मा को सभी घरेलू सामान, सोने की अंगूठी और एक चेन के साथ ही 5 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय बाद ही यह लोग अतिरिक्त दहेज में एक बाइक और दुकान के लिए 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। किसी तरह परिजन ने एक बाइक इनको दिलवा दी, तो 5 लाख रुपये की फिर से मांग की। नहीं दे पाने पर 14 जुलाई 2024 को सुनील वर्मा, रितु वर्मा, हर्ष वर्मा, गुनगुन वर्मा, उपकार वर्मा और राजा वर्मा ने एकराय होकर दूध के गिलास में गर्भपात की गोली डालकर पिला दी।
इसके चलते एक माह का गर्भ गिर गया। नकदी की मांग जब पूरी नहीं कर सके तो प्रताड़ित किया। 29 अगस्त 2024 को गालियां देते हुए पीटा और घर से निकाल दिया। सीओ सिटी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।