फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In-laws beat up the woman who came to date

एटा: तारीख करने आई महिला को ससुरालीजन ने पीटा

Mon, 20 Feb 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
In-laws beat up the woman who came to date
एटा। कचहरी पर दहेज उत्पीड़न की तारीख करने पिता के साथ आई महिला को पीटा गया, पिता बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने तहरीर देकर तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शांतीनगर निवासी स्वेता पुत्री सर्जन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 10 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे तारीख करने कचहरी पर आई थी। तभी ससुरालीजन पति अजय कुमार उसके भाई अवनीश और अजीत निवासीगण अबंतीवाई नगर ने शिवदत्त उद्यान के पास जबरन रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया, जब समझौता करने से मना कर दिया तो तीनों ने पिटाई कर दी। पिता बचाने आए तो उनको भी पीटा गया। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने बचाया। इन लोगों की पिटाई से शरीर पर चोटें आईं हैं। चोटों का परीक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह राघव ने बताया कि महिला ने ससुरालीजन द्वारा मुकदमे में दबाव बनाने को लेकर हमला करने की तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed