फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Live tableaus and cultural performances captivated the audience; an elderly person was honored.

Etah News: सजीव झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, बुजुर्ग का किया सम्मान

Sat, 12 Sep 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 12 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Live tableaus and cultural performances captivated the audience; an elderly person was honored.
पुरानी बस्ती ​स्थित बारहसैनी धर्मशाला में कृष्णा जन्मोत्सव व नंद महात्सव कार्यक्रम में मौजूद वा
एटा। पुरानी बस्ती स्थित बारहसैनी धर्मशाला में वार्ष्णेय महिला मंडल की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प नंद महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जिसका शुभारंभ गणेश और अक्रूर भगवान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि माधुरी गुप्ता समेत प्रेमलता डेविड, गीता वार्ष्णेय, मीरा वार्ष्णेय, कृष्णा मुरली, संरक्षक सुनीता वार्ष्णेय, राजेश्वरी वार्ष्णेय, लता व प्रेमवती वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

महोेत्सव में श्रीकृष्ण जन्म की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। इसमें देवकी-वसुदेव के यहां कृष्ण जन्म वसुदेव द्वारा बाल कृष्ण को गोकुल ले जाने और नंद-यशोदा के घर नंदोत्सव की मनोहारी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। मंडल की बहनों ने राधा, वृंदावन, कान्हा और माखन टोलियों के माध्यम से नृत्य, गायन व अभिनय प्रस्तुत कर ब्रज संस्कृति को जीवंत किया। मटकी और बांसुरी सजावट प्रतियोगिता, कृष्ण-लीला आधारित खेल तथा प्रश्नोत्तरी में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में बुजुर्ग माताओं का सम्मान भी किया गया। अध्यक्ष शीतल वार्ष्णेय व महामंत्री रागिनी वार्ष्णेय के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं। विशेष सलाहकार राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय व पूनम वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। अंत में नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से धर्मशाला परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed