फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Impact: Condition of Agra Road-Ganganpur road will be improved

UP: एटा में इस सड़क की बदलेगी सूरत, सीडीओ को दी गई जिम्मेदारी;  वर्षों से हालत थी खराब

Thu, 18 Jul 2024 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jul 2024 04:55 PM IST
सार

एटा जिले की आगरा चुंगी से गंगनपुर को जोड़ने वाली सड़क की अब सूरत बदलने जा रही है। अमर उजाला में इस मार्ग की खराब हालत की प्रकाशित होने के बाद प्रशासन जाग गया है। अब सीडीओ को इस मार्ग को लेकर जिम्मेदारी दी गई है। 
 

विज्ञापन
Impact: Condition of Agra Road-Ganganpur road will be improved
बदहाल मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा चुंगी से गंगनपुर को जोड़ने वाले मार्ग की हालत दयनीय है। दरअसल, सड़क नगर पालिका, ग्राम पंचायत व मंडी समिति के विवाद में फंसी हुई है। यह समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सीडीओ को समस्या का निस्तारण कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


 

आगरा चुंगी से शिकोहाबाद रोड स्थित गंगनपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर कई वर्षों से कोई काम नहीं किया गया है। जगह-जगह उखड़ी व जानलेवा गड्ढों वाली सड़क से राहगीरों का सामना रोजाना होता है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि सड़क के निर्माण की ज़ब मांग की जाती है तो इस सड़क को नगर पालिका वाले ग्राम पंचायत घिलौआ तो प्रधान नगर पालिका में आने का दावा करके शिकायत पर सुनवाई नहीं करते हैं। मंडी समिति का भी बता दिया जाता है। बारिश से इस सड़क पर हुए गड्डों में जलभराव हो गया हैं। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों का निकलना दू भर हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला में 7 जुलाई के अंक में लोगों की इस समस्या को प्रकाशित किया गया। इस पर डीएम प्रेम रंजन सिंह ने सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी को पत्र जारी किया है। कहा है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले का निस्तारण कराएं। इसके बाद संबंधित विभाग से इस सड़क को गड्ढामुक्त कराए जाने के लिए कार्रवाई की जाए। जिससे कि राहगीरों एवं स्थानीय लोगों केा आवागमन में कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed