फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   If there is no mask in the air, then the order of no goods

हवा हुआ मास्क नहीं तो सामान नहीं का फरमान

Mon, 10 Jan 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
If there is no mask in the air, then the order of no goods
बाबूगंज बाजार में बिना मास्क खरीदारी करते व घूमते लोग ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोविड केस लगातार बढ़ रहे हैं। आंकड़ा अर्द्धशतक से ऊपर पहुंच गया है, लेकिन लोगों की लापरवाही और मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही। जिला प्रशासन ने बाजारों में मास्क नहीं तो सामान नहीं का फरमान जारी किया था, लेकिन दुकानदार बिना मास्क लोगों को सामान देने से मना नहीं कर रहे। बाजारों में बिना किसी सावधानी के खरीद-फरोख्त की जा रही है। जिसके चलते मास्क को लोग अनिवार्य नहीं मान रहे। व्यापारी नेता नियमों के पालन के लिए व्यापारियों को जागरूक करने तो अफसर सख्ती से नियम पालन कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बाबूगंज में व्यापारी भी बेपरवाह
सोमवार को मौसम साफ होने के बाद दोपहर 12 बजे बाबूगंज में खासी भीड़भाड़ थी। यहां एक-दो ग्राहक ही मास्क लगाए नजर आए। यहां तक कि व्यापारी भी मास्क नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में नियमों से लोग अनजान
दोपहर करीब 12.30 बजे छोटी सब्जी मंडी में तो लोग कोविड नियमों से पूरी तरह अनजान दिखे। मास्क लगाकर जो पहुंच रहे थे, विक्रेता उनकी बात समझने में असमर्थता जता रहे थे। मजबूरी में लोगों को मास्क नीचे करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, व्यापारी नेता
कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। व्यापारियों को जागरूक करेंगे कि अगर कोई ग्राहक बिना मास्क आ रहा है तो अपने पास से मास्क उपलब्ध कराएं। - अतुल राठी, नगर अध्यक्ष एटा उद्योग व्यापार मंडल
व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक करेंगे। बताएंगे कि बिना मास्क आने वालों को सामान न बेचें। यह भी व्यवस्था कर रहे हैं कि मास्क देकर उसकी कीमत बिल में शामिल कर ली जाए। - प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल

व्यापारियों से अपील की गई थी कि बिना मास्क किसी को सामान न बेचें, लेकिन व्यापारियों की ओर से रुचि नहीं ली जा रही। कोरोना नियंत्रण के लिए सख्ती के साथ नियमों का पालन कराएंगे। - आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed