{"_id":"67211820d2bff9365b0f4081","slug":"husband-was-in-delhi-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-etah-news-c-163-1-eta1001-125090-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दिल्ली में था पति, महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दिल्ली में था पति, महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Tue, 29 Oct 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नगला समन में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा करने की वजह पता नहीं चल सकी है। पति दिल्ली में नौकरी करता है।
गांव नगला समन निवासी रघुराज ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी सुनीता (35) घर पर रहती थी। कई बार कहा मगर वह मेरे साथ दिल्ली नहीं गई। सोमवार की देर रात किसी बात को लेकर उसने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि हमने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में भी फंदा लगने से मौत होना सामने आया है। मृतका के परिजन या मायके की ओर से किसी प्रकार की कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। फंदा लगाने का कारण पता नहीं चल सका है। कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।