{"_id":"64971acf986e07102d0f8193","slug":"husband-made-his-friend-rape-his-wife-in-etah-then-beat-her-unconscious-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति बना हैवान: दोस्त से कराया घिनौना काम, फिर बेहोश होने तक पीटा; महिला की पीड़ा सुन पुलिस भी रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति बना हैवान: दोस्त से कराया घिनौना काम, फिर बेहोश होने तक पीटा; महिला की पीड़ा सुन पुलिस भी रह गई सन्न
Sun, 25 Jun 2023 04:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Jun 2023 04:15 PM IST
सार
एटा में पति की हैवानियत सामने आई है। उसने अपने दोस्त से पत्नी के साथ घिनौना काम कराया। फिर उसे बेहोश होने तक पीटा। महिला की पीड़ा सुन पुलिस भी सन्न रह गई।
विज्ञापन
पति बना हैवान: दोस्त से कराया घिनौना काम, फिर बेहोश होने तक पीटा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त से पत्नी का दुष्कर्म कराया। विरोध करने पर उसे तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। साथ ही धमकी दी कि यदि कहीं मुंह खोला तो जान से मार देंगे। जिल्लतभरी जिंदगी से ऊबकर पीड़िता थाने पहुंची। उसने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: उधर हो रहा था जयमाल, इधर दुल्हन की बहन के साथ युवक ने बाथरूम में कर दिया कांड, गंदा काम करते बुआ ने पकड़ा
विज्ञापन
घटना मिरहची थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित महिला ने बताया कि तीन मई 2022 को उसकी शादी गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 11 जून 2023 की रात पति अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर आया। उसे वह दोस्त बता रहा था। बताया कि पहले पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मुझे कमरे में बंद कर दिया और उस अंजान व्यक्ति को भी भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दोस्त के कहने पर रुक गया था दीपक, मां ने डांटा तो बोला सुबह आ जाऊंगा; जगने से पहले काट डाला
उस अंजान व्यक्ति से भी दुष्कर्म कराया। विरोध करने पर पति ने पीटा। उसके तब तक पीटा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दी जाएगी। बताया कि मौका पाकर मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वालों के आने पर वह शुक्रवार को थाना पहुंची। थाने में पीड़िता ने तहरीर दी। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।