{"_id":"67eec87243d1beea340eeaf5","slug":"husband-beat-his-wife-and-threw-her-out-of-house-and-got-married-again-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दहेज न देने पर विवाहिता को घर से निकाला...फिर पति ने किया ऐसा काम, महिला के उड़े होश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दहेज न देने पर विवाहिता को घर से निकाला...फिर पति ने किया ऐसा काम, महिला के उड़े होश; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 03 Apr 2025 11:12 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:12 PM IST
सार
पति समेत ससुरालीजन विवाहिता से दहेज में कार की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने पर पत्नी के होश उड़ गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना कोतवाली देहात में अंजली निवासी कठौली ने पति एवरन सिंह निवासी लोधीपुर थाना खंदौली जिला आगरा सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि दहेज में बोलेरो कार की मांग पूरी नहीं की, तो मारपीट कर घर से निकाल दिया और पति ने दूसरी शादी कर ली।
गांव कठौली निवासी अंजलि ने बताया कि 10 जुलाई 2016 को सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देते हुए पिता खूब सिंह ने उसका विवाह विवरण के साथ किया था। कुछ समय बाद ही पति एवरन, जेठ मुकेश व एमपी सिंह, जेठानी नौ देवी और गुड्डू अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। कहा कि अपने पिता से एक कार लेकर आओ नहीं तो तुम्हें घर में नहीं रखेंगे।
जब पिता ने देने में असमर्थता जताई तो इन लोगों ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति आए दिन शराब पीकर पीटता था और आग लगाकर जान से मारने की धमकी देता था। दो बच्चे, एक बेटी 6 वर्ष की और बेटा 5 वर्ष का है।
विज्ञापन
सारी परेशानी जब फोन कॉल के माध्यम से मायके में बताई तो मां मुझे वहां से घर ले आई। मायके आने के बाद ही एवरन ने दूसरा विवाह कर लिया और अब मुझे बुलाने भी नहीं आ रहा है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।