{"_id":"039a7bc7a9202392ff347d87ef8788c9","slug":"house-fire-lighting-accessories-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, सामान जला
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम रूस्तमपुर में अज्ञात कारणों से दो झोपड़ियों में आग लग गई। आग की घटना से घर में रखा घरेलू सामान जल गया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग की घटना पर काबू पाया।
आग की घटना गांव के सुखराम पुत्र जोधराम व दिवारी पुत्र मटरू के यहां हुई। बताया गया कि प्रतिदिन की तरह वह अपने घर में सो रहे थे। तभी अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की घटना के बाद उन्होंने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार पर ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तहसील कर्मियों के साथ क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।