फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hopes of 212 youth fulfilled in employment fair

Etah News: रोजगार मेले में 212 युवाओं की पूरी हुई आस

Sat, 27 Jan 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hopes of 212 youth fulfilled in employment fair
अलीगंज। ब्लाॅक कार्यालय परिसर में कौशल विकास मिशन के तहत शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 212 का चयन विभिन्न कंपनियों ने रोजगार के लिए किया। मेले में 413 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने किया। साथ ही चयनित युवाओं को चयन पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार छात्रों का बौद्धिक विकास व उसके आधार पर रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। पहले प्रतिभाशाली होते हुए भी ग्रामीण क्षेत्र के युवा रोजगार पाने में पिछड़ जाते थे। लेकिन कौशल विकास के माध्यम से बच्चों की बुद्धि के विकास के साथ-साथ रोजगार भी मिलना आसान हो गया है। इसी के तहत जिले का सातवां रोजगार मेला अलीगंज ब्लाॅक परिसर में लगाया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅंक प्रमुख पति अशोक रतन शाक्य, आईटीआई प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, सुभाष चंद्र व्यास, नवनीत दीक्षित, जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन यादव, एमआईएस मैनेजर विकास बैंसला, रमन कुमार, जिला कोर्डिनेटर नया सवेरा संस्था अशरफ अली, सेंटर मैनेजर सर्व शिक्षा पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed