{"_id":"690f8baeacd020779e0f17e8","slug":"homeopathy-and-ayurveda-opd-will-be-shifted-to-mch-wing-etah-news-c-163-1-eta1004-141633-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एमसीएच विंग में स्थानांतरित होगी होम्योपैथी और आयुर्वेद की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एमसीएच विंग में स्थानांतरित होगी होम्योपैथी और आयुर्वेद की ओपीडी
Sat, 08 Nov 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। एमसीएच विंग में गंदगी होने से मरीज उसमें जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। मजबूरन मरीजों को उस भवन में जाना पड़ता है। दरअसल, यहां पर गंदगी की भरमार और बदबू से लोग परेशान रहते हैं। अब यहां होम्योपैथी, आयुर्वेद एवं योग ओपीडी को भी शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज के नए भवन के छठवें तल पर होम्योपैथी और आयुर्वेद एवं योग ओपीडी वर्तमान में संचालित की जा रही है। यहां पर 100 से अधिक मरीज उपचार लेने के लिए रोजाना आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने इन दोनों विभाग की ओपीडी को एमसीएच विंग की प्रथम मंजिल पर शिफ्ट करने के आदेश जारी किए हैं। मरीजों का कहना है कि एमसीएच विंग में गंदगी और बदबू रहती है। वहां जाना मुश्किल है। सीएमएस ने बताया कि एमसीएच विंग में साफ-सफाई कराई जाएगी। उसके बाद ही होम्योपैथी, आयुर्वेद एवं योग ओपीडी को वहां शिफ्ट किया जाएगा।