{"_id":"66e4771eeba80e92a208065c","slug":"home-guard-dies-after-slipping-and-falling-down-stairs-etah-news-c-163-1-eta1001-122786-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीढि़यों से फिसलकर गिरने से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीढि़यों से फिसलकर गिरने से होमगार्ड की मौत
Fri, 13 Sep 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव हिम्मतपुर में छत पर जाते समय सीढि़यों से फिसलकर गिरने से एक होमगार्ड की मौत हो गई। बरसात की वजह से सीढि़यां गीली थीं और फिसलन हो रही थी।
गांव हिम्मतपुर निवासी मनोज यादव ने बताया कि उनका भतीजा जितेंद्र होमगार्ड में जवान है। बृहस्पतिवार की देर रात वह छत पर चढ़ रहा था, तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया। जिसकी वजह से वह लुढ़कता हुआ नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को लेकर हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र की मौत के बाद घर में चीत्कार मच गया। तीन छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि युवक के होमगार्ड होने की जानकारी नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।