फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   home gaurd

जांच पूर्ण, होमगार्डों के मास्टर रोल में नहीं मिली हेराफेरी

Wed, 04 Dec 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
home gaurd
एटा। ग्रेटर नोएडा में ड्यूटी के नाम पर होमगार्ड कार्यालय हुए करोड़ों के घोटाले के बाद जिले में जांच करने का फरमान मिला। जांच में जिले के होमगार्डों के मास्टर रोल में हेराफेरी नहीं मिली। होमगार्डों की फर्जी ड्यूटी लगाकर करोड़ों का घोटाला सामने आने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए थे। मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। जिले में चार टीमों द्वारा जांच की गई। 800 होमगार्डों के तीन माह के मानदेय पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

मास्टर रोल के सत्यापन के बाद ही ड्यूटी का पैसा दिए जाने के आदेश दिए गए। टीमों ने थाना, चौकियों से लेकर अधिकारियों के आवास पर तैनात होमगार्डों की जांच की। जहां जांच में कोई हेराफेरी का मामला पकड़ में नहीं आया। इस पर कमांडेंट ने जांच रिपोर्ट मंगलवार को उच्चाधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन

बुधवार को होमगार्ड के जिला अध्यक्ष अभिराज सिंह ने डीएम व एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्होंने 2014 में ड्यूटी लगाने के नाम पर हो रही वसूली के खिलाफ आवाज उठाई थी। उसे कंपनी द्वारा निकाल दिया गया। जबकि जिले में कंपनियों में बड़े पैमाने पर गोलमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक होमगार्ड सेवानिवृत हो गया था। इसके बाद भी उसका 11 माह तक मानदेय निकाला जाता रहा। उन्होंने फर्जी तरीके से मास्टर रोल बनाए जाने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। कमांडेंट अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की उच्चाधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed